पिंक सिटी प्रेस के बाल अभिरुचि शिविर में बच्चों ने किया नाहरगढ़ जैविक उद्यान का भ्रमण

0
36
Children visited Nahargarh Biological Park during the Pink City Press children's interest camp.
Children visited Nahargarh Biological Park during the Pink City Press children's interest camp.

जयपुर। पिंकसिटी प्रेस क्लब के समर कैंप में रविवार सुबह बच्चों को प्राकृतिक सौंदर्य के साथ नाहरगढ़ जैविक उद्यान का भ्रमण कराया गया। इस दौरान जैविक उद्यान के वनपाल राजाराम मीणा ने बच्चों को वनस्पति, और वन्य जीवों के सामन्जस्य एवं विचरण के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने प्राकृतिक सरंचना के साथ पेड़-पौधे एवं पशु पक्षियों के लाभों एवं उनकी सुरक्षा के बारें में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमें प्रकृति एवं पशु, पक्षियों के प्रति प्रेम व्यवहार रखना चाहिए, क्रूरता नहीं करनी चाहिए। सहायक वन संरक्षक देवेन्द्र सिंह राठौड़, क्षेत्रिय वन अधिकारी नाहरगढ़ जैविक उद्यान शुभम शर्मा ने क्लब अध्यक्ष मुकेश मीणा एवं महासचिव राजकुमार शर्मा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। क्लब पदाधिकारियों ने सभी का आभार व्यक्त किया।

बच्चों ने पार्क में मौज-मस्ती करते हुए लायन, पैंथर, भालू, लोमड़ी, हॉग हिरण, दरयाई घोड़ा, चौसिंघा, जगंली बिल्ली, सांभर, चिंकारा, चीतल, मगमच्छ, घड़ियाल, हिरन, एमू सहित अनेक वन्य जीवों को करीब से देखा। वन विभाग की टीम ने वन्य जीवों के जीवनकाल, वेट, हाइट, फेस एवं रहन सहन की प्रकृति के बारें में बारिकी से जानकारी ली। बच्चों को इस दौरान चिल्ड्रन पार्क का भ्रमण करवाया। बच्चे प्राकृति से जुड़कर बहुत प्रसन्नचित नजर आए।

क्लब अध्यक्ष मुकेश मीणा एवं महासचिव राजकुमार शर्मा, उपाध्यक्ष पुष्पेन्द्र सिंह राजावत, शिविर संयोजक अनिता शर्मा, सुनील शर्मा, अशोक शर्मा, विमल सिंह तंवर, ईश्वर बैरागी, महेन्द्र सैनी, दीपक सैनी, कमलेश श्रीमाल, पंकज शर्मा सहित अनेक वरिष्ठ एवं युवा पत्रकार परिवार सहित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here