सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच हुई लिपिक-कनिष्ठ सहायक भर्ती परीक्षा

0
50

जयपुर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से आयोजित लिपिक ग्रेड-द्वितीय/कनिष्ठ सहायक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा-2026 रविवार को जयपुर जिले में शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा, गोपनीयता और व्यवस्थाओं के व्यापक इंतजाम किए।


जिला कलेक्टर संदेश नायक ने बताया कि परीक्षा दो पारियों में आयोजित हुई। प्रथम पारी में 90,001 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 67,490 अभ्यर्थी शामिल हुए, जबकि 22,511 अनुपस्थित रहे। इस पारी में उपस्थिति 74.99 प्रतिशत दर्ज की गई। वहीं द्वितीय पारी में 66,893 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए और 23,108 अनुपस्थित रहे। दूसरी पारी में उपस्थिति 74.32 प्रतिशत रही।


परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी, बायोमेट्रिक सत्यापन और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। जिला प्रशासन द्वारा गठित 38 उड़नदस्ता दलों ने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण कर परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित की। नियंत्रण कक्ष के माध्यम से पूरे समय व्यवस्थाओं की निगरानी की गई। जिला प्रशासन और पुलिस के समन्वित प्रयासों से परीक्षा बिना किसी अप्रिय घटना के शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here