जन्मदिन की पार्टी में नशीली ड्रिंक पिलाकर कॉलेज छात्रा से दुष्कर्म

0
562

जयपुर। शिवदासपुरा थाना इलाके में जन्मदिन की पार्टी में नशीली ड्रिंक पिलाकर एक कॉलेज छात्रा से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीडिता का आरोप है कि इस दौरान आरोपित ने उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। अब आरोपी उसे अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दे ब्लैकमेल कर देहशोषण करता आ रहा है साथ ही लाखों रूपये भी ठग लिए। इस संबंध में पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करवाया है।

सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी चाकसू) अजय शर्मा ने बताया कि सीकर निवासी उन्नीस वर्षीय की युवती ने मामला दर्ज करवाया है कि वह सांगानेर में किराए से रहकर कॉलेज में पढ़ाई कर रही है। कॉमन फ्रेंड के जरिए उसकी मुलाकात संजय शर्मा उर्फ संजय बच्चा से हुई थी। बातचीत के दौरान दोनों में दोस्ती हो गई। उसकी जन्मदिन की पार्टी में भी आरोपी संजय शर्मा आया और उसे कार में गोनेर की तरफ ले गया।

जहां कोल्ड ड्रिंक में नशीला पेय मिलाकर उसे पिला दिया और नशे की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने उसके अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए। होश आने पर विरोध करने पर अश्लील वीडियो दिखाया और उसके घरवालों को भेजने की धमकी देकर देहशोषण करने लगा। ब्लैकमेल कर तीन लाख रुपए और सोने की चेन ऐंठ ली। इससे परेशान होकर पीड़िता थाने पहुंची और मामला दर्ज करवाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here