जयपुर। श्री श्याम गौसेवा परिवार समिति के तत्वावधान में रिंगस रोड स्थित गणपति धाम, होटल श्याम के पास आयोजित रंग-रंगीला फाल्गुन मेला एवं प्रथम विशाल वार्षिक भंडारे का गुरुवार को समापन हुआ।
कार्यक्रम में बाबा श्याम का विशाल दरबार सजाया गया तथा इत्र-फूल वर्षा के साथ भजन संध्या का आयोजन हुआ। समिति अध्यक्ष नरेंद्र टेलर ने बताया कि करीब 8 हजार श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसादी ग्रहण की। भक्तों के लिए भोजन, नाश्ता व ठहरने की विशेष व्यवस्था की गई।
विभिन्न टीमों ने भोजन, नाश्ता, जल-छाछ व छोटे भटूरे वितरण की जिम्मेदारी संभाली। समापन से पूर्व बाबा श्याम की भव्य आरती हुई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया।




















