चिकित्सा संस्थानों पर ग्रीन लाईटिंग द्वारा आमजन को अंगदान के लिए किया प्रेरित

0
147

जयपुर। अंगदान के प्रति व्यापक जन-जागरूकता हेतु जिले के चिकित्सा संस्थानो पर ग्रीन लाईटिंग की गई और इस अभिनव पहल द्वारा आमजन को अंगदान हेतु प्रेरित किया गया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हंसराज भदालिया ने बताया कि अंगदान एक पुनीत कार्य है। एक व्यक्ति के अंगदान से कई ज़िंदगियों की रक्षा की जा सकती है। अंगदान के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाने के लिए निरंतर सकारात्मक कदम उठाए जा रहे हैँ।

इसी कड़ी मे अंगदान के प्रति व्यापक जन-जागरूकता के लिए चिकित्सा संस्थानों पर ग्रीन लाईटिंग की गई और इस अभिनव पहल से आमजन को अंगदान के लिए प्रेरित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here