बलात्कार के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर बुजुर्ग से दम्पति और महिला के पिता ने लिए 6.80 लाख

0
468

जयपुर। बलात्कार के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर एक दम्पति और महिला के पिता ने बुजुर्ग से 6.80 लाख रुपए ऐंठ लिए। धमकियों से परेशान होकर पीडित ने मुहाना थाने में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार विराट नगर निवासी गोपाल मिश्रा ने मामला दर्ज करवाया कि मनीषा सैन, उसके पति नरपत सैन और महिला के पिता द्वारा मिलकर उसे ब्लैकमेल किया जा रहा है। आरोपियों ने बलात्कार के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर उससे 6.80 लाख रुपए ले लिए। आरोपी उससे 10 लाख रुपए की मांग कर रहे है।

जांच अधिकारी एसआई मुकेश कुमार ने मामला दर्ज करवाया कि मामला इस्तगासे से दर्ज हुआ है। इस मामले में पीडित को बुलाकर पूछताछ की जाएगी। आरोपियों ने बुजुर्ग से यह राशि अलग-अलग हिस्सों में ली है। आरोपी बुजुर्ग से 10 लाख रुपए की डिमांड कर रहे थे। इनमें से वह एक मोटी रकम आरोपियों को दे चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here