बैग चुराने वाला शातिर गिरफ्तार: 15 लाख के गहने व मोबाइल बरामद

0
36
Cunning bag thief arrested
Cunning bag thief arrested

जयपुर। ज्योति नगर थाना पुलिस ने रामबाग सर्किल के पास स्कूटी से गिरे गहनों और नकदी से भरे बैग को उठाकर फरार होने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर करीब 15 लाख रुपए मूल्य के सोने के आभूषण, मोबाइल तथा वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) राजर्षि राज ने बताया कि ज्योति नगर थाना पुलिस ने रामबाग सर्किल के पास स्कूटी से गिरे गहनों और नकदी से भरे बैग को उठाकर फरार होने वाले एक शातिर आरोपी हजरत अंसारी (32) निवासी कुशीनगर (उत्तर प्रदेश) हाल पांच्यावाला जयपुर किया है।

ज्योति नगर थानाधिकारी संतरा मीना के अनुसार 7 जुलाई को बजाज नगर निवासी कुमारी अंता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि रामबाग सर्किल के पास उनकी स्कूटी से गहनों, नकदी, मोबाइल और जरूरी दस्तावेजों से भरा बैग सड़क पर गिर गया। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार युवक बैग उठाकर भाग निकला। पीड़िता ने उसका पीछा कर बैग लौटाने को कहा, लेकिन आरोपी फरार हो गया। इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जहां जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। तकनीकी विश्लेषण से वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल की पहचान हुई। वाहन मालिक से पूछताछ के बाद पुलिस आरोपी तक पहुंची और पांच्यावाला क्षेत्र से उसे गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी जयपुर में पेंटिंग का कार्य करता है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक सोने की चेन, चार जोड़ी टॉप्स, दो अंगूठियां, एक मंगलसूत्र सहित करीब 15 लाख रुपए के सोने के आभूषण, मोबाइल फोन, हार्ड डिस्क, वनप्लस इयरफोन, चश्मा, पर्स तथा ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, एक्टिवा की आरसी, बैंक एटीएम कार्ड और सचिवालय का पहचान-पत्र सहित पूरा सामान बरामद कर लिया है। पुलिस आरोपी से शहर में हुई अन्य चोरी की वारदातों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here