चलती बस में जेब काटने वाला शातिर गिरफ्तार

0
61
Cunning pickpocket arrested on a moving bus.
Cunning pickpocket arrested on a moving bus.

जयपुर। जामडोली थाना पुलिस ने चलती बस में यात्री की जेब काटकर 1.05 लाख रुपए चोरी करने वाले एक शातिर जेबकतरे को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी की गई पूरी 1 लाख 5 हजार रुपए की राशि बरामद कर ली। पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपित आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ जयपुर के विभिन्न थानों में चोरी, जुआ,आर्म्स एक्ट एवं आबकारी अधिनियम के तहत पहले से 12 मामले दर्ज हैं। फिलहाल आरोपित से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त (जयपुर पूर्व) रंजीता शर्मा ने बताया कि पुलिस ने चलती बस में यात्री की जेब काटकर 1.05 लाख रुपए चोरी करने वाले एक शातिर जेबकतरे राजू रैगर (38) निवासी जवाहर नगर जयपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की गई पूरी 1.05 लाख रुपए की नकदी बरामद कर ली। पुलिस के अनुसार राजू रैगर शातिर और आदतन जेबकतरा है।

उसके खिलाफ जयपुर के विभिन्न थानों में चोरी, जुआ, आर्म्स एक्ट तथा आबकारी अधिनियम के तहत 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी पूर्व में मोती डूंगरी, गांधी नगर, कोतवाली, टीपी नगर, ब्रह्मपुरी, आदर्श नगर, बजाज नगर, गलता गेट और विश्वकर्मा थाना क्षेत्रों में दर्ज प्रकरणों में भी नामजद रहा है।

थानाधिकारी रतन सिंह किताड़िया ने बताया कि 19 जुलाई 2026 को परिवादी कानसिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपने भांजे के इलाज के लिए गांव से 1.05 लाख रुपए नकद लेकर बस से जयपुर आ रहा था। जहां थाना इलाके के क्लिनिक अस्पताल के सामने बस में भीड़ का फायदा उठाकर किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी जेब काट ली और पूरी नकदी लेकर फरार हो गया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने मामला दर्ज कर विशेष टीम गठित की गई। इस टीम में हेड कांस्टेबल संतोष कुमार, कांस्टेबल अनिल कुमार, सूरज और महेश शामिल थे। पुलिस ने बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और अन्य संभावित ठिकानों पर सघन तलाश की। साथ ही सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here