मंदिर में चोरी करने वाला शातिर ‘चाटा’ गिरफ्तार

0
144

जयपुर। नाहरगढ़ थाना पुलिस ने चांदपोल बाजार स्थित बाबा श्री रामदेव मंदिर में हुई चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मंदिर से चोरी हुए दो चांदी के छत्र और दानपात्र बरामद कर लिए हैं।

पुलिस उपायुक्त (जयपुर उत्तर) करण शर्मा ने बताया कि नाहरगढ़ थाना पुलिस ने चांदपोल बाजार स्थित बाबा श्री रामदेव मंदिर में हुई चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर संतोष उर्फ रोहित उर्फ चाटा (24) को गिरफ्तार किया है। आरोपी मूल रूप से शाहपुरा (जयपुर ग्रामीण) के चौपड़ किले के पास का निवासी है और वर्तमान में जयसिंहपुरा खोर क्षेत्र में रह रहा था।

पूछताछ में सामने आया कि वह आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ ब्रह्मपुरी तथा रामगंज थानों में चोरी के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर अन्य वारदातों के संबंध में भी जांच कर रही है। इस कार्रवाई में थानाधिकारी सज्जन कुमार, हेड कांस्टेबल शेरसिंह, कांस्टेबल विजय कुमार और रविन्द्र की अहम भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here