चोरी की बाइक समेत शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

0
37

जयपुर। मुहाना थाना पुलिस ने दुपहिया वाहन चोरी करने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद कर ली। पुलिस टीम ने आरोपी तक पहुंचने के लिए घटनास्थल से लेकर आने-जाने वाले रास्तों पर लगे 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

जयपुर दक्षिण पुलिस उपायुक्त राजर्षि राज ने बताया कि मुहाना थाना पुलिस ने दुपहिया वाहन चोरी करने वाले एक शातिर चोर नरेश मीणा (24) निवासी घाड़ जिला टोंक हाल मालपुरा गेट जयपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की स्प्लेंडर बाइक बरामद कर ली है।

मुहाना थानाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि गठित पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और साथ ही पूर्व में चालान शुदा और संदिग्ध लोगों से भी पूछताछ की। तकनीकी साक्ष्यों और लगातार किए गए प्रयासों के बाद आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here