भाजपा को जानो – पहल की निरंतरता में सिंगापुर से प्रतिनिधि मंडल 19 से 3 दिवसीय राजस्थान दौरे परः मदन राठौड़

0
232

जयपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी राजनीति पार्टी भारतीय जनता पार्टी की रीति और नीति को समझने के लिए अब विदेशों की राजनीतिक पार्टी के प्रतिनिधि भी भारत पहुंच रहे है। भाजपा को जानो पहल की निरंतरता में सिंगापुर की सत्तारूढ़ पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का एक प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को राजधानी जयपुर पहुंच रहा हैं। यह प्रतिनिधि मंडल प्रदेश में तीन दिन तक सत्ता और संगठन के बीच बेहतर तालमेल के साथ जनता के बीच भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता का अध्ययन करेगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने बताया कि सिंगापुर सरकार के मंत्री, सत्तारूढ पार्टी के पदाधिकारी सहित करीबन 20 लोग राजधानी आएंगे। यहां यह प्रतिनिधि मंडल भाजपा की कार्य प्रणाली को भी समझेगा। इस दौरान हमारी संगठनात्मक व्यवस्था और सरकारी योजनाओं को संगठन द्वारा आमजन तक पहुंचाने की व्यवस्था पर भी विस्तार से चर्चा की जाएगी। इस प्रतिनिधिमंडल में तीन मंत्री शामिल हैं। चार संसद सदस्यों सहित, अन्य लोगों के साथ इसका नेतृत्व वरिष्ठ संचार और सूचना राज्य मंत्री और स्वास्थ्य राज्य मंत्री डॉ जेनिल पुथुचेरी कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here