खराब मौसम के चलते उड़ान नहीं भर पाई दिल्ली की फ्लाइट

0
240

जयपुर। पश्चिम विक्षोभ के चलते देशभर में मौसम बदलने का असर हवाई यातायात पर देखने को मिल रहा है। खराब मौसम के चलते जयपुर से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट समय पर उड़ान नहीं भर पाई तो यात्रियों ने एयरपोर्ट पर हंगामा किया। इसके बाद उड़ान सेवा वाले प्रशासन ने यात्रियों को बस और कैब के माध्यम से गतव्यं के लिए रवाना किया।

शनिवार को जयपुर से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट आईएक्स – 769 अपने निर्धारित वक्त पर दिल्ली के लिए उड़ान नहीं भर सकी। इसके बाद यात्रियों ने जयपुर एयरपोर्ट पर हंगामा शुरू कर दिया। वहीं, मुंबई से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को भी खराब मौसम की वजह से जयपुर डायवर्ट किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here