जयपुर। द इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) के एनआईआरसी (एनआईआरसी) के जयपुर चैप्टर द्वारा “प्रैक्टिसिंग कंपनी सेक्रेटरीज (पीसीएस) डे सेलिब्रेशन” के उपलक्ष्य में सेमिनार का आयोजन किया गया।
सेमिनार का विषय “इमर्जिंग टूल्स एंड टेक्निक्स फॉर पीसीएस” था। इसमें कॉर्पोरेट जगत और सेक्रेटेरियल प्रैक्टिस में आ रहे आधुनिक तकनीकी बदलावों पर देश भर के विशेषज्ञों ने विचार साझा किए। कार्यक्रम की शुरुआत में जयपुर चैप्टर के चेयरमैन सीएस सुमित कुमार श्योराण ने अतिथियों का स्वागत किया।
उन्होंने बदलते हुए वैश्विक परिवेश में कंपनी सचिवों की भूमिका को रेखांकित किया और नए तकनीकी उपकरणों को अपनाने पर जोर दिया। इस अवसर पर एनआईआरसी के चेयरमैन सीएस संतोष पांडेय और एनआईआरसी के सचिव सीएस राहुल शर्मा भी उपस्थित रहे।
सेमिनार के दौरान एनआईआरसी के चेयरमैन सीएस संतोष पांडेय ने 11 जुलाई 2026 को जयपुर में “स्टेट कॉन्फ्रेंस” का आयोजन की घोषणा की, जिसमें राज्यभर के कॉर्पोरेट प्रोफेशनल्स और विशेषज्ञ शामिल होंगे। उद्घाटन सत्र में राजस्थान के राज्यपाल के एडीसी सक्षम अग्रवाल उपस्थित रहे।
सेमिनार के प्रथम तकनीकी सत्र में मुख्य वक्ता मितेश राठौड़ ने “अपॉर्चुनिटी फॉर कंपनी सेक्रेटरीज इन रेरा” विषय पर विस्तृत व्याख्यान दिया। दूसरे सत्र में “यूज़ ऑफ एआई टूल्स इन सेक्रेटेरियल ऑडिट एंड अदर सेक्रेटेरियल प्रैक्टिसेज” विषय पर पैनल चर्चा हुई।
इस सत्र के मॉडरेटर सीएस विकास वर्मा रहे। इस परिचर्चा में पैनलिस्ट सीएस ताराचंद शर्मा, सीएस रुचि मित्रा, सीएस सुनीता गर्ग और सीएस वैभव अग्निहोत्री रहे। कार्यक्रम का संचालन विवेक शर्मा एवं रजत कुमार गोयल ने किया।



















