July 27, 2024, 11:00 am
spot_imgspot_img

वैशाख अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने किया दान-पुण्य

जयपुर।वैशाख अमावस्या पर मंगलवार को छोटीकाशी में जमकर दान-पुण्य किया गया। लोगों को पितृों के निमित्त हवन-तर्पण किया। मंदिरों में ठाकुरजी की विशेष झांकी सजाई गई। गोशालाओं में गायों को चारा और गुड़ खिलाया गया। उत्तर भारत की प्रमुख श्री वैष्णव पीठ उत्तर तोदाद्रि श्री गलताजी में गलता पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशाचार्य महाराज के सान्निध्य में दर्श अमावस्या पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने स्नान और दान-पुण्य किया।श्री गलता पीठ के युवाचार्य स्वामी राघवेन्द्र ने बताया कि गलताजी में सुबह से ही श्रद्धालुओं का आवागमन प्रारंभ हो गया। यह क्रम दिनभर चला।

हजारों श्रद्धालुओं ने गलताजी के कुंड में स्नान किया। इसके बाद ठाकुरजी के दर्शन किए और गलता पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशाचार्य महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। गलता पीठ में चल रहे अन्नक्षेत्र में प्रसादी ग्रहण की। लोगों ने गायों को चारा तथा बंदरों को चने खलाए। सांगानेर की श्री पिंजरापोल गोशाला, दुर्गापुरा गोशाला में बड़ी संख्या में लोग गोसेवा करने पहुंचे।

म्हारे घरां पधारो श्याम संस्था की ओर से मंगलवार को अमावस्या पर गोशाला में दान-पुण्य किया गया। श्याम भक्तों ने गायों के लिए रोटी, चना, दाल, सब्जियां, गुड़, हरा चारा एकत्र कर प्रकाश दास जी महाराज की गोशाला में पहुंवाया। म्हारे घरा पधारो श्याम संस्था के शिव दयाल सेन का विशेष सहयोग रहा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles