
जयपुर। अग्रवाल समाज मालवीय नगर जयपुर में भीषण गर्मी को देखते हुए बेजुबान पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परिंडा वितरण एवं शीतल ठंडाई सेवा कार्यक्रम का आयोजन रेखा गोयल द्वारा किया गया।
आयोजक रेखा गोयल ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक कालीचरण सराफ एवं सुमन शर्मा के करकमलों द्वारा किया गया।समाज अध्यक्ष सुभाष मित्तल एवं महामंत्री रामपाल जैन ने जानकारी दी कि कार्यक्रम के अंतर्गत 400 परिंडो का तथा राहगीरों को भीषण गर्मी से राहत प्रदान करने के लिए शीतल ठंडाई का वितरण किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में मनी जैन एवं हेमा गुप्ता का विशेष सहयोग रहा।
इस अवसर पर अग्रबंधुओं, महिला प्रकोष्ठ की सदस्याओं तथा भारतीय जनता पार्टी के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। समाज के पदाधिकारियों ने सभी नागरिकों से भी गर्मी के मौसम में पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करने का आह्वान किया।


















