परीक्षा देकर लौट रहे दो छात्रों को डंपर ने टक्कर मारी

0
351

जयपुर। कालवाड़ थाना इलाके में एक तेज रफ्तार डम्पर ने परीक्षा देकर घर लौट रहे दो टक्कर छात्रों को टक्कर मार दी। इससे दोनों छात्र घायल हो गए। हादसे के बाद चालक डम्पर लेकर भाग निकला। पुलिस के अनुसार कालवाड़ निवासी अक्षर शर्मा और गौत्तम सोनी दसवीं की परीक्षा देकर लौट रहे थे। सरना चौड़ में एक मिट्टी से भरे डम्पर ने दोनों को टक्कर मार दी। इससे दोनों छात्र घायल हो गए।

हादसे के बाद चालक डम्पर लेकर भाग निकला। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंच कर पुलिस ने दोनों छात्रों को अस्पताल पहुंचाया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल पुखराज ने बताया कि हादसे बाद डम्पर लेकर भागे चालक की तलाश की जा रही है। हादसे में 10वीं के दो छात्र घायल हो गए थे। उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here