दुर्गा मां की प्रतिमाओं के विसर्जन, उद्घोष के साथ दुर्गा पूजा संपन्न

0
358
Durga Puja concluded with the immersion of Durga Maa idols and proclamation
Durga Puja concluded with the immersion of Durga Maa idols and proclamation

जयपुर। कालीबाड़ी सोसायटी की ओर से मालवीय नगर स्थित कालीबाड़ी मंदिर में विगत बुधवार महा षष्टि के दिन से मनाए जा रहे पांच दिवसीय दुर्गा पूजा महोत्सव का रविवार दशमी को महिलाओं द्वारा मां दुर्गा के साथ सिंदूर खेला व मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ संपन्न हुआ।

सिंदूर खेला में महिलाओं ने मां दुर्गा के साथ ही एक दूसरे को सिंदूर लगाया व मंगल कामना की। मां दुर्गा के साथ सिंदूर खेला के लिए महिलाओं ने कतार में घंटों खड़े रहकर अपनी बारी का इंतजार किया।

विसर्जन के दौरान समाज के लोगों ने “जय दुर्गा माई की” , “आशचे बोछोर आबार होबे (आगामी वर्ष फिर से होगा)”का उद्घोष किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here