विधानसभा में नौकरी के नाम पर आठ लाख ठगे

0
499

जयपुर। सांगानेर थाना इलाके में विधानसभा में नौकरी लगवाने के नाम पर युवती से आठ लाख रुपए ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि युवती ने विधानसभा में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी नितिन शर्मा निवासी श्रीमाधोपुर (सीकर) के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। मामले में उसने बताया कि उसकी डेढ़ साल पहले नितिन शर्मा से मुलाकात हुई थी। उसने उस दौरान विधानसभा में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की वैकेंसी का फॉर्म भरा था।

जून 2023 में आरोपी ने कहा कि वह खुद विधानसभा में नौकरी करता है और वह जानता है कि कैसे नौकरी पर लगाना है। नितिन शर्मा ने उसे नौकरी लगाने का झांसा देकर 2 बार में उससे 8 लाख रुपए ले लिए। पीड़िता ने 1 लाख रुपए फोन पे किए और बाकी के 7 लाख रुपए उसकी मां ने ब्याज पर उठाकर दिए। जब उसकी नौकरी नहीं लगी तो आरोपी से पैसा मांगा तो उसने मना कर दिया। इस पर उसने सांगानेर थाने में एक परिवाद दिया था, लेकिन उसके बाद भी आरोपी ने पैसा नहीं लौटाया। फोन करने पर मोबाइल बंद कर लेता है। इस पर पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। मामले की जांच एएसआई जगदीश नारायण कर रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here