July 27, 2024, 10:02 am
spot_imgspot_img

शादी के बहाने घर से भगा कर युवती से सामूहिक दुष्कर्म

जयपुर। करणी विहार थाना इलाके में एक युवती को प्रेम जाल में फंसा कर शादी करने के बहाने युवक भगा ले गया और फिर उसके साथ बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म करने की बात सामने आई है। मामले की जांच एसीपी (वैशाली नगर) सुरेंद्र सिंह कर रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि करणी विहार निवासी युवक ने मामला दर्ज करवाया कि 29 जनवरी की शाम उसकी 18 वर्षीय बहन लापता हो गई। रात करीब 8.30 बजे करणी विहार थाने में लापता बहन की गुमशुदगी दर्ज करवाई। ढूंढने के दौरान 18 फरवरी को बहन के सांगानेर थाने में होने का पता चला। करणी विहार थाने से एक महिला कांस्टेबल के साथ सांगानेर थाने गए, जहां से बहन को करणी विहार थाने लाकर पूछताछ के बाद घर भेज दिया।

बहन को डरा-सहम देखकर एनजीओ से सम्पर्क किया। एनजीओ की काउंसिलिंग में बहन ने बताया कि 29 जनवरी को दिलखुश नाम का लड़का बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देकर ले गया। 8-9 दिन पहले रंगोली गार्डन के पास बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद एक काली गाड़ी में दिलखुश व अज्ञात महिला उसे सवाई माधोपुर ले गए, जहां गंगापुर सिटी में अज्ञात जगह पर ले जाकर दुष्कर्म किया। उन्होंने मोहित और लादेन नाम के दो लोगों के पास उसे छोड़ दिया। दोनों आरोपी दोस्तों ने भी बंधक बनाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles