डांडिया महोत्सव में उमड़ा उत्साह: रंग-बिरंगे परिधानों में थिरके कदम

0
45
Enthusiasm surges at the Dandiya festival.
Enthusiasm surges at the Dandiya festival.

जयपुर। विद्याधर नगर स्टेडियम में अग्रवाल वुमन ऑर्गेनाइजेशन की ओर से 18वें विशाल डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों और डांडिया की मनमोहक प्रस्तुतियों के बीच प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ नृत्य किया। कार्यक्रम का शुभारंभ शाम छह बजे महाआरती के साथ हुआ।

संस्था की अध्यक्ष रीमा गर्ग और महामंत्री अनिता पोद्दार ने बताया कि महोत्सव का उद्देश्य भारतीय संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देने के साथ सामाजिक एकता को मजबूत करना है। कार्यक्रम में अरुण चतुर्वेदी, सुनील कोठारी, सरोज कंवर, विधायक गोपाल शर्मा, पूर्व मंत्री कालीचरण सर्राफ, पूर्व विधायक मोहनलाल गुप्ता, अशोक लाहोटी और सतीश पूनिया सहित अनेक गणमान्य अतिथियों को आमंत्रित किया गया।

महोत्सव में आकर्षक खाद्य सामग्री क्षेत्र और बच्चों के मनोरंजन के लिए खेलकूद की व्यवस्था की गई। आयोजन के दौरान सर्वश्रेष्ठ परिधान, सुंदर चेहरा, सुंदर जोड़ी, सर्वश्रेष्ठ नृत्य, सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति और सर्वश्रेष्ठ उत्साह प्रदर्शन जैसी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं।

कोषाध्यक्ष किरण अग्रवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान से प्रेरित होकर महोत्सव के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया गया। लोगों को अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।

आयोजन की व्यवस्थाओं में संरक्षक सुनीता बंसल, कोषाध्यक्ष किरण अग्रवाल, सुरेखा अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रेखा गर्ग, मीनू अग्रवाल, उपाध्यक्ष अंजू गुप्ता, मंजू अग्रवाल, मीना अग्रवाल, सांस्कृतिक मंत्री विधि अग्रवाल, अंजू जाखलिया, रितिका अग्रवाल, प्रचार मंत्री गीता खेतान तथा कार्यकारिणी सदस्य सरोज बैराठी, रेनू तालुका, रुचि मंगल, श्वेता गुप्ता और संगीता अग्रवाल सहित अन्य महिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा।

महोत्सव के माध्यम से महिला सशक्तिकरण, भारतीय संस्कृति के संरक्षण, आपसी भाईचारे और सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here