जयपुर। फाल्गुन मास के पावन माह में आज मंदिर श्री राधामोहन जी दुर्गापुरा में,फागोत्सव मनाया । महंत जगदीश शर्मा ने बताया कि फागोत्सव के मौके पर ठाकुर जी का फूलो से विशेष श्रंगार किया गया, ठाकुर जी को गुलाल अर्पित कर फाल्गुनीया झांकी सजाई गई।
महिला मंडल दुर्गापुरा द्वारा फागोत्सव में महिलाओं ने ठाकुर जी के समक्ष नृत्य करके अपनी हाजिरी लगाई। महोत्सव के अंदर राधा और कृष्ण की फाग की स्वरूप झांकियां आकर्षण का केंद्र रही।
जिसमे नन्द बाबा रा लाडला होली के रसिया सांवरा, पाछ से मटकी फोड़ी, आज बिरज में होली रे रसिया के भजनों के साथ मंदिर प्रांगण में फूलो की होली खेली भगवान की महाआरती के पश्चात भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया।




















