राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने पर डॉ. सतीश पूनिया का अभिनंदन

0
149

जयपुर। श्री शिव महापुराण कथा समिति के मुख्य संरक्षक डॉ. सतीश पूनिया के निर्विरोध राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने पर समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर उन्हें दुपट्टा एवं गुलाब का पुष्प भेंट कर स्वागत किया गया।

समिति के महामंत्री अरुण खटोड़ ने बताया कि डॉ. पूनिया की प्रेरणा एवं निर्देशानुसार महंगे उपहार देने के स्थान पर सामाजिक कार्यों में सहयोग को प्राथमिकता देते हुए उनके नाम से गौशाला में 11 हजार रुपए की सहयोग राशि जमा कर रसीद भेंट की गई।
कार्यक्रम के दौरान आगामी 2 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले 19वें 251 सामूहिक पार्थिव शिवलिंग महारुद्राभिषेक महोत्सव के पोस्टर का विमोचन भी किया गया।

समिति के महामंत्री अरुण खटोड़ ने बताया कि इस मौके पर समिति के संरक्षक कैलाश भारद्वाज एवं उमेश साबू, संयोजक अर्जुन सिंह राठौड़, अध्यक्ष सुरेश शास्त्री,वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रकाश माहेश्वरी, उपाध्यक्ष श्रीराम कोडिया, गोपाल मोदी, चेतन कुमावत, राजेश कंदोई एवं रवि सैनी, मंत्री श्याम बाबू गुप्ता, जतिन बाहेती, अनिल सोनी, निलेश चौधरी, सुधाकर पुरोहित, कपिल महर्षि, कोषाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खंडेलवाल सहित बालकिशन शर्मा, सुनील टांक, सुरेंद्र नरूका एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here