चार तस्कर गिरफ्तार: एमडी व स्मैक बरामद

0
41
Two notorious criminals arrested along with gamblers.
Two notorious criminals arrested along with gamblers.

जयपुर। जयपुर कमिश्नरेट की कमिश्नर स्पेशल टीम (सीएसटी) ने ऑपरेशन ‘क्लीन स्वीप’ के तहत रविवार को मानसरोवर और हरमाड़ा थाना पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग स्थानों से चार मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 69.95 ग्राम एमडी (मिथाइलेनेडाइऑक्सीमेथैम्फेटामाइन), 9.350 ग्राम स्मैक तथा तस्करी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल जब्त की है। फिलहाल आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त (अपराध) संजीव नैन सिंह ने बताया कि पहली कार्रवाई मानसरोवर के किरण पथ में की गई, जहां नाकाबंदी के दौरान प्रवीण कुमार सैनी (22) और मुकेश जाणी (20) के बैग से 15 ग्राम एमडी बरामद हुई। दोनों के खिलाफ मानसरोवर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

दूसरी कार्रवाई मानसरोवर के स्वर्ण पथ पर हुई, जहां अजीत उर्फ विकास उर्फ विक्की उर्फ अनिल (21) को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 54.95 ग्राम एमडी बरामद की गई। पुलिस ने इस संबंध में अलग मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

तीसरी कार्रवाई हरमाड़ा थाना क्षेत्र के नींदड़ घाटी स्थित श्मशान घाट के पास की गई। यहां कमलेश (29) को 9.350 ग्राम स्मैक और तस्करी में प्रयुक्त स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ हरमाड़ा थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस आरोपियों से मादक पदार्थों के स्रोत और तस्करी नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है। जयपुर पुलिस ने आमजन से नशे के कारोबार से जुड़ी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को देने की अपील करते हुए कहा कि मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here