जयपुर में चला शराब माफियाओं पर पुलिस का डंडा: एक महिला सहित चार तस्कर गिरफ्तार

0
219
Four smugglers including a woman arrested
Four smugglers including a woman arrested

जयपुर। जयपुर कमिश्नरेट की स्पेशल टीम (सीएसटी) ने अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ विशेष अभियान के तहत बिन्दायका, मुहाना एवं प्रतापनगर थाना इलाके में कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित एक तस्करों को धर-दबोचा है और उनके पास से अवैध देशी शराब के 286 पव्वे, अंग्रेजी शराब के 26 पव्वे एवं बिक्री राशि 5 हजार 300 रुपये बरामद किए गए है। साथ ही एक महिला तस्कर फरार हो गई। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। साथ ही पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।

जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को मध्यनजर रखते हुए जयपुर शहर में अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ सीएसटी ने विशेष अभियान के तहत बिन्दायका, मुहाना एवं प्रतापनगर थाना इलाके में कार्रवाई करते हुए महेन्द्र गिरी निवासी श्री बालाजी जिला नागौर हाल बिन्दायका जयपुर,गोपाल सिंह निवासी बिन्दायका जयपुर, रामप्यारी उर्फ आशा निवासी मुहाना जयपुर को गिरफ्तार किया है।

उनके पास से अवैध देशी शराब के 286 पव्वे, अंग्रेजी शराब के 26 पव्वे एवं बिक्री राशि 5 हजार 300 रुपये बरामद किए गए है। साथ ही प्रतापनगर में एक महिला आरोपित नगीना सांसी फरार, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस पूछताछ में और भी कई वारदातें खुलने की आशंका जताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here