नि:शुल्क आयुर्वेद-योग एवं स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर आज

0
47
Free Ayurveda, Yoga, and Health Therapy Camp Today
Free Ayurveda, Yoga, and Health Therapy Camp Today

जयपुर। यशोदा देवी रेवाचंद गुरनानी चैरिटेबल ट्रस्ट एवं सेवा भारती समिति,आदर्श नगर इकाई के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को नि:शुल्क आयुर्वेद, योग एवं स्वास्थ्य चिकित्सा तथा नशा मुक्ति शिविर का आयोजन किया जाएगा।

शिविर में नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा एवं लेंस प्रत्यारोपण की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। शिविर का आयोजन यशोदा देवी रेवाचंद गुरनानी सामुदायिक भवन,सेक्टर 19, जानकी देवी स्कूल के पीछे, प्रताप नगर जयपुर में प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक किया जाएगा। ट्रस्ट के मोहन गुरनानी ने बताया कि प्रत्येक सोमवार से शनिवार प्रातः 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक योग कक्षाएं भी संचालित की जा रही हैं।

इस शिविर में अनुभवी चिकित्सकों द्वारा विभिन्न रोगों की जांच एवं परामर्श दिया जाएगा। इसमें डॉ. अल्पना माथुर, डॉ. सौम्या माथुर, डॉ. के. एल. पोखरणा, डॉ. मुकेश शर्मा, डॉ. एस. बी. दवे एवं डॉ. प्रमिला छाबड़ा अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। शिविर में लिपिड प्रोफाइल, ब्लड शुगर, बी.पी., हीमोग्लोबिन, बी.एम.आई. एवं फिजियोथेरेपी जैसी जांचें भी नि:शुल्क की जाएंगी।

भवन के संजीव दास ने बताया कि इस सामुदायिक भवन में 26 वातानुकूलित
कमरे, एक हॉल और गार्डन भी है, यहाँ सगाई, विवाह आदि समारोह आयोजित किए जा सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here