July 27, 2024, 7:15 am
spot_imgspot_img

सहेली के पति ने किया महिला से दुष्कर्म

जयपुर। आमेर थाना इलाके में सहेली के पति द्वारा महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीडिता को उसकी सहेली ने फोन कर मिलने के बहाने अपने घर बुलाया था। मामले की जांच एसीपी आमेर शिवरतन गोदारा कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि ब्रह्मपुरी निवासी 30 वर्षीय महिला ने मामला दर्ज करवाया कि कुछ समय पहले उसकी एक महिला से दोस्ती हुई थी। बातचीत के दौरान दोनों के अच्छी सहेलियां बनने पर एक-दूसरे के घर आना-जाना शुरू हो गया। करीब 2 महीने पहले सहेली ने उसे कॉल कर घर पर मिलने के बहाने बुलाया।

सहेली से मिलने उसके घर जाने पर कुछ देर बैठकर बातचीत करने लगी। बहाना बनाकर वह कमरे से बाहर आ गई और उसका पति अशोक कमरे में घुस गया। आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। वापस घर जाने से पहले आरोपी सहेली और उसके पति ने धमकाया। डरी-सहमी रहने के चलते पति के पूछने पर पीड़िता ने आपबीती सुनाई। ब्रह्मपुरी थाने में पति के साथ पहुंची पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

किरायेदार की नाबालिक से छेड़छाड़

शिप्रापथ थाना इलाके में किरायेदार द्वारा एक नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। घटना के सम्बंध में पीडिता की मां ने मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार पीडिता ने अपनी शिकायत में बताया कि वह मध्य प्रदेश की रहने वाली है। जयपुर के त्रिवेणी नगर में किराए के मकान में रहती हैं। उसके साथ उसकी 11 वर्षीय बेटी भी रहती है। इसी मकान में रूप सिंह बैरवा नाम का एक किरायेदार भी रहता हैं। 8 अप्रैल को महिला काम करने के लिए घर से निकल गई थी।

इस दौरान उसकी बेटी घर पर अकेली थी। इसका फायदा उठाकर आरोपी ने रूप सिंह बैरवा ने नाबालिग को 50 रुपए दिए और बाजार से गुटखा लाने के लिए कहा। नाबालिग गुटखा लेकर आई और रूप सिंह को कमरे में देने गई। उस दौरान रूप सिंह ने कमरा बंद किया। नाबालिग के साथ छेड़छाड़ की। वहीं आरोपी ने बच्ची को धमकाया भी की किसी को यह बात बताई तो जान से मार देगा। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने किरायेदार के खिलाफ शिकायत दर्ज कर जांच में जुटी है।

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म

शिप्रा पथ थाना इलाके में परिचित युवक द्वारा एक युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपी परिचित ने शादी करने का वादा किया। शादी का झांसा देकर देहशोषण करता रहा। प्रेग्नेंट होने का पता चलने पर होटल में छोड़कर भाग निकला। मामले की जांच थानाधिकारी अमित कुमार शर्मा कर रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि टोंक निवासी 19 वर्षीय युवती ने मामला दर्ज करवाया कि वह शिप्रापथ इलाके में पीजी में रहकर पढ़ाई कर रही है। साल 2021 में उसकी मुलाकात सवाई माधोपुर निवासी निरंजन मीणा से हुई थी। परिचित होने के कारण उससे बातचीत थी। साल 2022 में आरोपी उसे मिलने के बहाने होटल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने शादी करने का वादा किया और झांसा देकर लगातार देह शोषण करने लगा।

प्रेग्नेंट होने का पता चलने पर सवाई माधोपुर अपने घरवालों से मिलने के बहाने ले गया, जहां होटल में उसको छोड़कर फरार हो गया। जयपुर लौटकर आने पर पीड़िता को लगातार जान से मारने की धमकी मिलने लगी। परेशान होकर पीड़िता ने थाने में मामला दर्ज करवाया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles