अभिनंदन में मिली यूनिवर्सिटी कल्चर की जानकारी

0
38
Gained insight into university culture at 'Abhinandan'
Gained insight into university culture at 'Abhinandan'

जयपुर। महर्षि अरविन्द विश्वविद्यालय में रविवार को नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत के लिए अभिनंदन-2026-27 इंडक्शन एवं ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

चेयरपर्सन डॉ. भारत पराशर ने छात्रों को अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ अवसरों का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। कुलगुरु प्रो. एस.सी. जैन ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शोध और व्यक्तित्व विकास पर जोर दिया। कुलसचिव गजेन्द्र यादव सहित सभी विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।

मुख्य वक्ता उद्योग विशेषज्ञ हरेंद्र कुमार शर्मा ने बदलते मार्केट ट्रेंड्स और तकनीकी दक्षता के महत्व को समझाया। इस दौरान छात्रों को पाठ्यक्रम, सुविधाओं और गतिविधियों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुईं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here