महिला दिवस पर कच्ची बस्ती की महिलाओं को बांटे उपहार

0
423
Gifts distributed to slum women on Women's Day
Gifts distributed to slum women on Women's Day

जयपुर। प्रताप नगर की कच्ची बस्ती की महिलाओं के लिए अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर अभिव्यक्ति वेलफेयर सोसायटी ने खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की। इस दौरान प्रतिभागी महिलाओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया। अभिव्यक्ति की अध्यक्ष संगीता गौड़ ने बताया कि भारतीय जैविक किसान उत्पादक संघ के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अतुल गुप्ता, हैनिमैन चैरिटेबल मिशन सोसाइटी की सचिव मोनिका गुप्ता ने पुरस्कार वितरित किए। कार्यक्रम के सहयोग शकुन ग्रुप के जेडी माहेश्वरी, जेके मसाले, पीसीएम मसाले व चांडक रहे। साथ ही डॉ. विभोर गुप्ता ने कच्ची बस्ती की महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच के लिए मेडिकल कैंप लगाने की सलाह दी। मंच संचालन रानी तंवर ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here