June 13, 2025, 6:35 pm
spot_imgspot_img

राज्यपाल हरिभाऊ दलित घुमंतू तथा वंचित वर्ग कार्यक्रम की जानकारी लेने कलेक्ट्रेट पहुंचने पर दिया धन्यवाद

जयपुर। भारत जोड़ो मिशन सोसाइटी ने राज्यपाल हरिभाऊ बागडे की घुमंतू एवं वंचित,दलित नागरिक हित में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा चलाए जा रहे कार्यों की प्रगति से प्रभावित होकर स्वयं जिला कलेक्ट्रेट पहुंच कर जिला प्रशासन के कार्यों जानकारी लेने को इस वर्ग के लोगों में उत्साह भरने का कारगर तरीका बताया।

भारत जोड़ो मिशन सोसाइटी के प्रदेश अध्यक्ष अनीष कुमार नाडार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि जिला प्रशासन ने जिस गति से घुमंतू समाज बस्तियों का सर्वे कर यथा स्थान पर पट्टे देने की दिशा में कार्य शुरू किया हैं वह बदले भारत के अधिकारियों के राष्ट्रवादी नीतियों की घोषणा करता है।

नाडर ने कहा कि जिला प्रशासन हर क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रहा है यही कारण है कि आजादी के बाद पहली बार देश का कोई शहर सिविल डिफेंस तथा एयर डिफेंस के क्षेत्र में आत्मनिर्भर हो रहा है तो वह जयपुर ही है‌।

अनीष कुमार नाडर ने इस कार्य के लिए जिला कलेक्टर डॉक्टर जितेंद्र सोनी,अतिरिक्त जिला कलेक्टर संतोष मीणा एवं अन्य अधिकारियों का तहे दिल से धन्यवाद दिया और कहा कि भारत वाकई बदल रहा है। लेकिन उसके लिए प्रधानमंत्री मोदी,मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं राज्यपाल हरिभाऊ बागडे के साथ हजारों कार्यकर्ता धरातल पर संघर्ष कर रहे हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles