राज्यपाल कलराज मिश्र आज कैंसर विजेताओं से होंगे रूबरू

0
406

जयपुर। भगवान महावीर कैंसर चिकित्सालय एवं अनुसंधान केन्द्र और कैंसर केयर की ओर से शुक्रवार को 21वां कैंसर विजेता दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। महाराणा प्रताप ऑडिटोरियम में आयोजित हो रहे इस समारोह के मुख्य अतिथि राज्यपाल कलराज मिश्र होंगे।

समारोह में राजस्थान सहित यूपी, पंजाब समेत कई राज्यों के कैंसर विजेता (सर्वाइवर) भाग लेंगे। समारोह में कैंसर विजेताओं का सम्मान कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कैंसर विजेताओं की ओर से गायन प्रस्तुति होगी। इस मौके पर शहर के कई गणमान्य लोग, चिकित्सालय प्रशासन एवं चिकित्सक भी मौजूद होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here