जयपुर। जगदम्बा नगर में विजयादशमी के अवसर पर जगदम्बा नगर वेलफेयर सोसाइटी की ओर से मंगलवार को जगदम्बा सर्किल पर भव्य दशहरा महोत्सव आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उप महापौर सरोज कवर, के. एल. मीणाडायरेक्टर प्रोजेक्ट ऊर्जा विभाग, एक्सीयन बीसलपुर प्रोजेक्ट देवेंद्र शर्मा, ऊर्जा विभाग के डाटा सलाहकार, पी.सी. त्रिवेदी, पूर्व पार्षद, सुमन लता लोहिया सहित अन्य विशिष्ठ अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम शाम 6 बजे शुरू हुए इस आयोजन में रावण दहन, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और रंगीन आतिशबाजी ने उत्सव का माहौल बना दिया। कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों ने उत्साह के साथ भाग लेकर दशहरे की खुशियां साझा कीं।
महोत्सव का मुख्य आकर्षण क्षेत्र का सबसे बड़ा रावण दहन रहा। भगवान श्रीराम की विजय और अधर्म पर धर्म की जीत के प्रतीक इस आयोजन ने उपस्थित लोगों को बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों और आतिशबाजी ने विजयादशमी की शाम को यादगार बनाया।
सामाजिक एकता और भारतीय संस्कृति का दिया संदेश
दशहरा महोत्सव के माध्यम से धार्मिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखने के साथ सामाजिक सद्भाव, आपसी भाईचारे और एकता का संदेश दिया गया। आयोजन में भारतीय संस्कृति और भगवान श्रीराम के आदर्शों को प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया। आयोजकों ने लोगों से श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने और समाज में सकारात्मकता बनाए रखने का आह्वान किया।
विभिन्न संस्थाओं का मिला सहयोग
महोत्सव के आयोजन में क्षेत्र की विभिन्न संस्थाओं और प्रतिष्ठानों का सहयोग रहा। इनमें एचआईए स्कूल, नेशनल इंफ्रा, वाईएएस ऑटोमोटिव, एल्केमिस्ट लैब, बिजली यंत्रा डॉट कॉम, महालक्ष्मी टिम्बर, बीएनवीपी स्कूल, स्वीट रेड रोज, मॉडर्न हेरिटेज, न्यू जय श्री मेडिकल, एसएम आयुष हॉस्पिटल, मानस हॉस्पिटल, धारा एंटरप्राइजेज, डी.एस. ज्वैलर्स, संदीप ज्वैलर्स, थ्री पी कंसल्टेंसी, सैलमोर और डिजाइन मार्ट, धावास फिटनेस स्टूडियो सहित अन्य सहयोगी संस्थाएं शामिल रहीं।
आयोजन समिति ने संभाली व्यवस्थाएं
महोत्सव के सफल आयोजन में संरक्षक वी.पी. वशिष्ठ, अध्यक्ष महावीर सिंह तंवर, संयोजक शैलेश प्रधान, सह-संयोजक विशाल यादव, कार्यक्रम प्रभारी रामावतार पालीवाल और मीडिया प्रभारी अनिल शर्मा सहित समिति के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
जगदम्बा नगर वेलफेयर सोसाइटी की ओर से आयोजन में सहयोग देने वाले सभी संस्थानों और शामिल हुए क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया गया। महोत्सव ने धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया।



















