हवामहल विधायक बालमुकुंद आचार्य के जन्मदिन पर विशाल रक्तदान शिविर

0
293

जयपुर। हाथोज धाम के महामंलेश्वर एवं हवामहल विधानसभा क्षेत्र के विधायक बालमुकुंदाचार्य का जन्मदिन शनिवार को धूमधाम से मनाया गया । इस अवसर पर विशाल रक्तदान शिविर के साथ ही निशुल्क चिकित्सा शिविर साथ दन्त चिकित्सा शिविर का आयोजन जनकपुरी,हाथोज में प्रात 9 से 3 बजे तक किया गया। इस विशाल रक्तदान शिविर में 113 युनिट रक्त एकत्रित हुआ। जिसे सवाई मानसिह अस्पताल ब्लेड़ बैक के सुपुर्द कर दिया गया। इस निशुल्क चिकित्सा शिविर व दंत चिकित्सा शिविर में आसपास के करीब 5 सौ से अधिक स्थानीय लोगों जांच करवाई।

आयोजनकर्ता भंवर सिंह व अमरदीप शर्मा ने बताया कि इस विशाल रक्तदान शिविर में विशिष्ठ अतिथि के रुप में जिला प्रमुख जयपुर रमा चोपड़ा उपस्थित रही। रमा चोपड़ा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। हवामहल विधानसभा क्षेत्र के विधायक बालमुकुंदाचार्य ने शिविर में होने वाली क्रियाकलाप की प्रशंसा की। कार्यक्रम आयोजक भंवर सिंह ने बताया की ब्लेड़ बैक में रक्त की कमी को देखते हुए इस विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिससे जरुरतमंदों की जान बचाई जा सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here