जयपुर। शहर के गुप्त वृन्दावन धाम में हरे कृष्णा मूवमेंट के तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जरूरतमंदों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना रहा।
शिविर में अनुभवी चिकित्सकों की टीम ने दंत, नेत्र, किडनी सहित विभिन्न प्रकार की जांचें कीं और रोगियों को आवश्यक परामर्श प्रदान किया। साथ ही जरूरतमंदों को आवश्यक दवाइयों का भी निःशुल्क वितरण किया गया।
संस्था के कर्मचारियों, स्वयंसेवकों और आमजन ने बड़ी संख्या में भाग लेकर स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया। आयोजकों ने बताया कि अच्छा स्वास्थ्य जीवन की कुंजी है और स्वस्थ व्यक्ति ही भक्ति एवं जीवन के अन्य क्षेत्रों में बेहतर प्रगति कर सकता है।
आयोजन का मुख्य उद्देश्य लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना और समाज के हर वर्ग तक चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाना रहा। शिविर में लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने इसे सफल बनाया।



















