अवैध मादक पदार्थ स्मैक तस्कर राहुल कुमार करधम गिरफ्तार

0
300
Illegal drug smack smuggler Rahul Kumar Kardham arrested
Illegal drug smack smuggler Rahul Kumar Kardham arrested

जयपुर। जयपुर कमिश्नरेट की स्पेशल टीम (सीएसटी) ने ऑपरेशन ‘‘क्लीन स्वीप’’ के तहत जवाहर नगर थाना इलाके में कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ स्मैक तस्कर राहुल कुमार करधम को गिरफ्तार किया है और उसके पास से अवैध मादक पदार्थ स्मैक 02 ग्राम 30 मिलीग्राम एवं बिक्री राशि 2 हजार 410 रुपये बरामद किए है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया कि पुलिस कमिश्नरेट की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत सीएसटी ने जवाहर नगर थाना इलाके में कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ स्मैक तस्कर राहुल कुमार करधम निवासी मालवीय नगर जयपुर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित राहुल कुमार करधम अवैध मादक पदार्थ स्मैक पीने का आदि है एवं सप्लाई का काम करता है।

वह यह अवैध मादक पदार्थ स्मैक खुशबू सांसी के पास से लेकर आता है और फिर आसपास स्थित चिन्हित ग्राहकों को बेचकर अपना खर्चा चलाता है। गिरफ्तार आरोपी से मादक पदार्थ गांजा के सप्लायर एवं खरीददार के नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

25 हजार रुपये की जुआराशि सहित पांच जुआरी गिरफ्तार

गलता गेट थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम जयपुर उत्तर(डीएसटी) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पांच जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 25 हजार रूपये की जुआ राशि बरामद की है। पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर राशि डोगरा डूडी ने बताया कि गलता गेट थाना पुलिस और डीएसटी उत्तर ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए जुआ खेल रहे जुआरि सुरेन्द्र,आरिफ अली,वकील,कुन्दन और दिनेश झालानी को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 25 हजार रुपये से अधिक की जुआ राशि बरामद की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here