आईपीएस रेवंत दान ने संभाली एसडीआरएफ की कमान: गाडोता मुख्यालय का किया निरीक्षण

0
39
IPS Revant Dan takes charge of SDRF; inspects Gadota headquarters.
IPS Revant Dan takes charge of SDRF; inspects Gadota headquarters.

जयपुर। भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी रेवंत दान ने मंगलवार को राज्य आपदा प्रतिसाद बल (एसडीआरएफ) राजस्थान के कमांडेंट का पदभार ग्रहण किया। मोजमाबाद तहसील स्थित गाडोता बटालियन मुख्यालय में पदभार संभालने के बाद उन्होंने एसडीआरएफ की कार्यप्रणाली और आपदा राहत-बचाव से जुड़ी तैयारियों की जानकारी ली।

पदभार ग्रहण करने के बाद कमांडेंट रेवंत दान ने एसडीआरएफ के वरिष्ठ अधिकारियों और विभिन्न रेस्क्यू यूनिट्स के प्रभारियों के साथ आवश्यक बैठक की। बैठक में उन्होंने बल की कार्यप्रणाली, रूपरेखा और संगठनात्मक संरचना के संबंध में जानकारी ली। साथ ही आपदा की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने को लेकर अधिकारियों से विचार-विमर्श किया।

बैठक के बाद रेवंत दान ने बटालियन मुख्यालय का औपचारिक निरीक्षण किया। उन्होंने मुख्यालय परिसर में संचालित विभिन्न शाखाओं का दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं और कार्यप्रणाली की जानकारी ली। इस दौरान बटालियन की संरचना और संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं को भी समझा।

मुख्यालय में पदस्थापित अधिकारियों से चर्चा के दौरान उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने एसडीआरएफ की कार्यप्रणाली को प्रभावी बनाए रखने और आपदा के समय राहत-बचाव कार्यों में बेहतर समन्वय के साथ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

नए कमांडेंट के पदभार ग्रहण के साथ एसडीआरएफ की विभिन्न रेस्क्यू यूनिट्स और मुख्यालय की कार्यप्रणाली की समीक्षा भी हुई। अधिकारियों के साथ संवाद के दौरान आपदा प्रबंधन से जुड़े कार्यों को बेहतर समन्वय के साथ संचालित करने और जरूरत के समय तत्काल राहत-बचाव कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए दिशा-निर्देश दिए गए।

एसडीआरएफ राजस्थान का आदर्श वाक्य ‘आपदा सेवार्थ प्रतिबद्धता’ है। बल आपदा एवं आपात परिस्थितियों में राहत और बचाव कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here