June 23, 2025, 5:44 am
spot_imgspot_img

श्रेष्ठ भारत के लिए बच्चों को संस्कार देना बहुत जरुरी: अग्रवाल

जयपुर। किशोर और युवाओं में भारतीय जीवन मूल्यों के बीजारोपण के लिए गायत्री परिवार की युवा इकाई दिया की ओर से किरण पथ मानसरोवर स्थित श्री वेदमाता गायत्री वेदना निवारण केन्द्र में तीन दिवसीय आवासीय उत्कर्ष-2025 शिविर राष्ट्र सेवा के संकल्प के साथ संपन्न हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि गायत्री परिवार राजस्थान जोन समन्वयक ओम प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि एक श्रेष्ठ भारत के सपनों को साकार करने के लिए बच्चों को श्रेष्ठ संस्कार देना जरूरी है।

गायत्री परिवार जयपुर उप जोन समन्वयक सुशील शर्मा ने कहा कि सभी के भीतर बहुत सी कमियां है। शिविर से हम अपनी कमजोरियों को दूर करके आगे बढऩे की प्रेरणा लें। हर माता-पिता अपने बच्चों को अच्छे संस्कार देना चाहता है। ऐसे शिविर संस्कार देने का एक अच्छा माध्यम बनते हैं। इससे पूर्व ललित ने योग-प्राणायाम का अभ्यास कराया। सभी बच्चों ने गायत्री यज्ञ किया। यज्ञ के बाद प्रथम सत्र में बच्चों को समझदारी, ईमानदारी, जिम्मेदारी और बहादुरी के साथ जीवन जीने की प्रेरणा दी।

भुवनेश गौतम ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्लास्टिक पॉलीथिन का उपयोग कम से कम करने पर जोर दिया। जो प्लास्टिक घर आ गया उसको कचरे में न फैंककर उसको दुबारा उपयोग में लेना चाहिए। उसके बाद उन्हें रिसाइक्लिंग के लिए देना चाहिए।

बच्चों ने सामाजिक समस्याओं पर चिंतन किया। बेरोजगारी, प्रदूषण, जाति प्रथा, नशा, घरेलू हिंसा, दहेज प्रथा जैसी 9 समस्याओं पर नाटक लिखे और उनका मंचन करते हुए हर समस्या का समाधान भी प्रस्तुत किया।

काउंसलिंग में किया जिज्ञासाओं का शमन

कैम्प के समापन से पूर्व बच्चों के लिए कॉउंसलिंग का सत्र रखा गया। राजकुमार, संदीप त्रिपाठी, रामेश्वर सिंह, पृथ्वी नाथ, भुवनेश गौतम, प्रो अजय भरद्वाज ने बच्चों के प्रश्नों के उत्तर दिए और व्यक्तिगत चर्चा करके उनकी समस्या का समाधान दिया। बच्चों ने तीन दिन में जो कुछ सीखा उसका सांस्कृतिक कार्यक्रम के रूप में प्रदर्शन किया। आदर्श कुमार ने अपने साथियों के साथ नशे के दुष्परिणाम पर नाटक प्रस्तुत किया और सभी को नशामुक्ति का संकल्प कराया। पलक यादव ने अपने साथियों के साथ ताईक्वांडो का शानदार प्रदर्शन किया।

भेंट में दी राम चरित मानस-गीता:

बच्चों ने भारत वर्ष हमारा प्यार गीत गाकर देशभक्ति का जज्बा भी दिखाया। कार्यक्रम के अंत में अभी बच्चों को सर्टिफिकेट, राम चरित मानस , श्रीमद्भागवत गीता उपहार स्वरूप दी गई। प्रखर सक्सेना ने आभार प्रकट किया। मंच संचालन अंजली ने किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles