जयपुर। जयपुर के आभूषण बाजार में लैब-ग्रोन डायमंड ज्वेलरी ब्रांड फायरफ्लाई डायमंड्स ने राजस्थान में अपने पहले स्टोर के साथ प्रवेश किया है। मानसरोवर स्थित पैसिफिक मॉल में शुरू हुए इस स्टोर का उद्घाटन सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा ने किया। इस अवसर पर ब्रांड के संस्थापक अदित भंसाली और आयुष भंसाली भी मौजूद रहे।
ब्राइडल से फैशनेबल ज्वेलरी तक के विकल्प
स्टोर में ग्राहकों के लिए ब्राइडल, फैशनेबल और रोजमर्रा में पहनने योग्य डायमंड ज्वेलरी की विस्तृत रेंज उपलब्ध कराई गई है। इसमें ईयररिंग्स, अंगूठियां, नेकलेस, पेंडेंट, ब्रेसलेट, चूड़ियां और पुरुषों के लिए विशेष आभूषण शामिल हैं। विभिन्न अवसरों और ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए तैयार किए गए कलेक्शन में आधुनिक डिजाइन के साथ पारंपरिक आभूषणों के विकल्प भी शामिल हैं।
आधुनिक डिजाइन पर जोर
ब्रांड के अनुसार फायरफ्लाई डायमंड्स का उद्देश्य समकालीन डिजाइन, बारीक कारीगरी और आकर्षक रूप-सज्जा के माध्यम से डायमंड ज्वेलरी को अधिक ग्राहकों तक पहुंचाना है। लैब-ग्रोन डायमंड आधुनिक तकनीक की मदद से प्रयोगशाला में तैयार किए जाते हैं और उनकी प्रमुख भौतिक, रासायनिक तथा प्रकाशीय विशेषताएं प्राकृतिक हीरों जैसी होती हैं।
देशभर में विस्तार की योजना
ब्रांड के संस्थापक आयुष भंसाली ने बताया कि जयपुर में स्टोर की शुरुआत कंपनी की विस्तार यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव है। कंपनी आधुनिक जीवनशैली और ग्राहकों की बदलती पसंद के अनुरूप आभूषण उपलब्ध कराने पर ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि ब्रांड का प्रयास व्यक्तिगत शैली, आकर्षक डिजाइन और अपेक्षाकृत सुलभ विकल्पों के माध्यम से अधिक लोगों को डायमंड ज्वेलरी से जोड़ना है।
वर्ष 2023 में तीसरी पीढ़ी के हीरा कारोबारियों अदित भंसाली और आयुष भंसाली द्वारा स्थापित फायरफ्लाई डायमंड्स की प्रेरणा जुगनुओं की चमक से ली गई है। ब्रांड अपने उत्पादों में आधुनिक डिजाइन और बारीक कारीगरी को प्राथमिकता देता है। जयपुर में नए स्टोर की शुरुआत से स्थानीय ग्राहकों को ब्रांड के विभिन्न डायमंड ज्वेलरी कलेक्शन एक ही स्थान पर देखने और खरीदने का अवसर मिलेगा।



















