श्री भन्दे बालाजी धाम अखंड सिद्ध धूणी में लगा विशेष भोग

0
32

जयपुर। शारदीय नवरात्रों के पावन अवसर पर श्री भन्दे बालाजी धाम में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ। श्री हनुमान चालीसा प्रबंध समिति के संस्थापक संत अमरनाथ महाराज के सानिध्य में अखंड सिद्ध धूणी पर विशेष पूजा-अर्चना की गई तथा श्री भन्दे बालाजी महाराज को चालीस बार विशेष भोग अर्पित किया गया।

इस अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा श्री हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ भी किया गया। सामूहिक पाठ से पूरा धाम भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने बालाजी महाराज के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्य एवं मंगल की कामना की।

धार्मिक आयोजन के दौरान अखंड धूणी में श्रद्धालुओं ने आहुति देकर धर्म एवं आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार किया।

संरक्षक: सरदार राजन सिंह, रामस्वरूप यादव, सदस्य सुरेंद्र कुमावत, सुनील किरोड़ीवाल, मुकेश बागड़ा,भगवान सहाय, रतन लाल यादव, गोपाल यादव, कल्याण मल कुमावत, लालाराम चौधरी, सुरेंद्र मीणा, धन्नालाल गुर्जर, विक्रम सिंह एवं छोटूलाल यादव , श्याम सुंदर, रमेश सिंह,सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here