जयपुर। राजधानी जयपुर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र वैशाली नगर में देश के प्रतिष्ठित मेंसवियर ब्रांड जॉन प्लेयर्स के नए फ्लैगशिप स्टोर का भव्य शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में प्रकाश जी की बिटिया वाणिया देवनानी एवं उनकी माता राधा देवनानी ने फीता काटकर शोरूम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर फ्रेंचाइजी ऑनर प्रकाश देवनानी और विनोद देवनानी ने अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
उद्घाटन समारोह में डिस्ट्रीब्यूटर सुमेर सिंह, रीजनल मैनेजर कपिल, एरिया मैनेजर हिमांशु बिश्नोई तथा विजुअल मर्चेंडाइजिंग (वीएम) टीम से शम्मी रघुवंशी और योगेश भी मौजूद रहे।
वैशाली नगर स्थित इस नए शोरूम में पुरुषों के फैशन से जुड़ी पूरी रेंज उपलब्ध कराई गई है। यहां पार्टीवियर, कैजुअल वियर, फॉर्मल वियर, सूट, ब्लेजर और नवीनतम डिजाइनों के प्रीमियम कलेक्शन ग्राहकों के लिए प्रस्तुत किए गए हैं। शोरूम प्रबंधन के अनुसार ग्राहकों की पसंद और बजट को ध्यान में रखते हुए उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद किफायती कीमतों पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
इस शोरूम के शुभारंभ और त्योहारी सीजन के अवसर पर ग्राहकों के लिए कई विशेष ऑफर्स भी शुरू किए गए हैं। चयनित उत्पादों पर 50 प्रतिशत तक की सीधी छूट दी जा रही है। इसके अलावा 4,500 रुपये की खरीदारी पर 10,000 रुपये मूल्य का ट्रॉली बैग उपहार स्वरूप दिया जा रहा है। वहीं 2,500 रुपये की खरीदारी पर 5,000 रुपये मूल्य का बैग भी मुफ्त उपलब्ध कराया जा रहा है।
इन आकर्षक ऑफर्स और नए फैशन कलेक्शन के चलते उद्घाटन के पहले ही दिन सुबह से देर शाम तक शोरूम में ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ी। खरीदारी को लेकर युवाओं और परिवारों में विशेष उत्साह देखने को मिला। प्रबंधन ने बताया कि आने वाले दिनों में भी ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर्स और नए फैशन कलेक्शन उपलब्ध कराए जाएंगे।



















