कनिष्ठ सहायक दस हजार रुपये की रिश्वत राशि लेते गिरफ्तार

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की प्रातपगढ़ टीम ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए  कार्यालय तहसील सुहागपुरा जिला प्रतापगढ़ के कनिष्ठ सहायक मुकेश कुमार सालवी को परिवादी से दस हजार रुपये की रिश्वत राशि लेते गिरफ्तार किया है।

0
409

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की प्रातपगढ़ टीम ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए  कार्यालय तहसील सुहागपुरा जिला प्रतापगढ़ के कनिष्ठ सहायक मुकेश कुमार सालवी को परिवादी से दस हजार रुपये की रिश्वत राशि लेते गिरफ्तार किया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो पुलिस महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि एसीबी की प्रतापगढ़ टीम को परिवादी ने शिकायत दी कि विवादित भूमि पर स्टे दिलवाने एवं पिताजी का नाम जुड़वाने की एवज में कनिष्ठ सहायक मुकेश कुमार सालवी़ द्वारा पचास हजार रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा है।

एसीबी की प्रतापगढ़ टीम के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन कर ट्रेप की कार्रवाई करते हुए कनिष्ठ सहायक मुकेश कुमार सालवी को दस हजार रुपये की रिश्वत राशि लेते गिरफ्तार किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here