श्री अमरापुर दरबार में कार्तिक महोत्सव तीन नवंबर से

0
286
Kartik Mahotsav at Sri Amrapur Sthan
Kartik Mahotsav at Sri Amrapur Sthan

जयपुर। एमआई रोड स्थित श्री अमरापुर स्थान दीपावली पर्व 30 अक्टूबर से 3 नवंबर तक मनाया जाएगा। श्री अमरापुर स्थान जयपुर के व्यवस्थापक संत मोहन लाल महाराज ने बताया कि श्री अमरापुर मंदिर की सुंदर सजावट की जा रही है। तीन से 15 नवंबर तक कार्तिक महोत्सव भक्ति भाव से मनाया जाएगा। 4 नवंबर से प्रतिदिन सुबह 6 से 7 प्रभातफेरी होगी। 7 से 9 प्रार्थना, सत्संग, कार्तिक कथा होगी।

7 नवंबर को स्वामी टेऊंराम चौथ महोत्सव मनाया जाएगा। प्रवक्ता बी. डी. टेकवानी ने बताया कि 9 नवंबर को गोपाष्टमी महोत्सव, 10 को आंवला नवमी, 12 को हरप्रबोधनी एकादशी पर व्रत संकीर्तन किया जाएगा। 15 नवंबर को कार्तिक कथा की पूर्णाहुति, पाठों का भोग साहब, भगवान श्री सत्य नारायण की कथा, विशाल भंडारे के साथ कार्तिकोत्सव का समापन होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here