सिटी पैलेस में ‘स्टूडियो इंटेंसिव’ का शुभारंभ

0
36
City Palace
City Palace

जयपुर। जयपुर सेंटर फॉर आर्ट (जेसीए) ने आरएमझेड फाउंडेशन के सहयोग से राजस्थान के युवा दृश्य कलाकारों के लिए एक माह के मार्गदर्शन कार्यक्रम ‘स्टूडियो इंटेंसिव’ का शुभारंभ किया। सिटी पैलेस स्थित जयपुर सेंटर फॉर आर्ट परिसर में आयोजित यह कार्यक्रम 17 सितंबर 2026 तक चलेगा। कार्यक्रम के लिए चयनित 19 प्रतिभागियों में से प्रत्येक को अपना काम करने के लिए अलग स्टूडियो स्थान उपलब्ध कराया गया है।

जयपुर सेंटर फॉर आर्ट के सह-संस्थापक एवं जयपुर के एचएच महाराजा सवाई पद्मनाभ सिंह ने कहा कि ‘सॉल्ट लाइन्स’ और अब ‘स्टूडियो इंटेंसिव’ के माध्यम से आरएमझेड फाउंडेशन ने ऐसे संस्थागत प्रयासों में निवेश करने की इच्छा दिखाई है, जिनके परिणाम सामने आने में वर्षों लग सकते हैं।

जयपुर सेंटर फॉर आर्ट की सह-संस्थापक नोएल कादर ने कहा कि यह कार्यक्रम युवा कलाकारों को सहयोग देने और उन्हें कला जगत की गहरी समझ विकसित करने का अवसर प्रदान करने की दिशा में एक प्रयास है।

आरएमझेड फाउंडेशन की अध्यक्ष अनु मेंडा ने कहा कि जयपुर सेंटर फॉर आर्ट के सहयोग से विकसित ‘स्टूडियो इंटेंसिव’ उभरते कलाकारों को ऐसा स्थान उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जहां वे अपनी कला साधना को विकसित करने, नए प्रयोग करने और प्रमुख कलाकारों, कला क्यूरेटरों तथा सांस्कृतिक विशेषज्ञों के साथ सार्थक संवाद करने का अवसर प्राप्त कर सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here