स्वच्छ जयपुरदृस्वस्थ जयपुर’ अभियान का आगाज, सांगानेर-मानसरोवर में चला विशेष सफाई अभियान

0
31
Launch of the ‘Clean Jaipur, Healthy Jaipur’ campaign
Launch of the ‘Clean Jaipur, Healthy Jaipur’ campaign

जयपुर। मानसून के दौरान शहर में स्वच्छता व्यवस्था को और मजबूत करने तथा मौसमी बीमारियों की रोकथाम के उद्देश्य से नगर निगम जयपुर के ‘स्वच्छ जयपुरदृस्वस्थ जयपुर’ विशेष स्वच्छता अभियान का विधिवत आगाज हुआ। अभियान के पहले चरण में सांगानेर एवं मानसरोवर जोन में व्यापक स्तर पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया।

सांगानेर स्टेडियम से हुआ अभियान का शुभारंभ

सांगानेर स्टेडियम से नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त नरेंद्र बंसल ने अन्य संबंधित अधिकारियों की मौजूदगी में हरी झंडी दिखाकर नगर निगम की सफाई मशीनरी एवं सफाईकर्मियों की टीमों को विभिन्न चिन्हित स्थानों के लिए रवाना किया।

इस दौरान नगर निगम की विभिन्न टीमों ने सांगानेर एवं मानसरोवर क्षेत्र में चिन्हित Garbage Vulnerable Points (GVP) कचरा संग्रहण स्थलों, सड़क किनारे, डिवाइडर, मीडियन एवं सार्वजनिक स्थानों पर विशेष सफाई अभियान चलाया।

एक साथ मैदान में उतरी नगर निगम की पूरी मशीनरी

आज के अभियान में केवल मैनुअल सफाई तक सीमित न रहते हुए Litter Picker, Super Sucker, Hopper, Dumper, JCB सहित विभिन्न सफाई एवं कचरा उठाने वाली मशीनरी का प्रभावी उपयोग किया गया। मशीनरी और सफाईकर्मियों की संयुक्त टीमों द्वारा विभिन्न स्थानों से जमा कचरा, गंदगी एवं मलबा हटाकर मौके पर ही सफाई व्यवस्था को बेहतर किया गया। जहां आवश्यकता थी, वहां सड़क किनारे एवं अन्य स्थानों पर जमा भारी कचरे और मलबे को JCB एवं Dumpers की सहायता से हटाया गया, जबकि सफाई के लिए Litter Pickers और Hoppers का उपयोग किया गया।

जलभराव एवं जल निकासी से जुड़े स्थानों पर Super Sucker सहित संबंधित संसाधनों का भी उपयोग किया गया। सिर्फ सफाई नहीं, मानसून के बाद ‘गार्बेज फ्री’ जयपुर का लक्ष्य

नगर निगम आयुक्त ओम कसेरा ने कहा कि ‘स्वच्छ जयपुर-स्वस्थ जयपुर’ अभियान का उद्देश्य मानसून के दौरान शहर में जमा होने वाली गंदगी को हटाने के साथ-साथ GVP एवं अन्य चिन्हित स्थानों को गंदगी मुक्त करना और मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वच्छ वातावरण तैयार करना है।

उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान सफाईकर्मियों के साथ आधुनिक मशीनरी और संसाधनों का अधिकतम उपयोग किया जा रहा है, ताकि कम समय में अधिक प्रभावी सफाई सुनिश्चित की जा सके।

7 सितंबर तक 6 चरणों में चलेगा अभियान

आज सांगानेर एवं मानसरोवर से शुरू हुआ यह विशेष अभियान 7 सितंबर तक 6 चरणों में शहर के विभिन्न जोनों में चलेगा। अगला चरण 27 अगस्त को जगतपुरा, झालाना एवं मालवीय नगर, इसके बाद 1 सितंबर को विद्याधर नगर एवं मुरलीपुरा, 3 सितंबर को झोटवाड़ा एवं वैशाली नगर, 5 सितंबर को सिविल लाइन्स तथा अंतिम चरण में 7 सितंबर को आदर्श नगर में संचालित किया जाएगा।

अभियान के प्रत्येक चरण में संबंधित जोन की टीमों के साथ सफाईकर्मियों एवं आवश्यकतानुसार विभिन्न मशीनरी को मैदान में उतारा जाएगा।

मौसमी बीमारियों की रोकथाम पर भी रहेगा फोकस

अभियान के साथ जलभराव वाले एवं मच्छरों के प्रजनन की संभावना वाले स्थानों को चिन्हित कर एंटी-लार्वा गतिविधियां, फॉगिंग एवं आवश्यकतानुसार कीटनाशक दवा का छिड़काव भी किया जाएगा।

‘स्वच्छ जयपुरदृस्वस्थ जयपुर’ अभियान के जरिए नगर निगम का लक्ष्य मानसून के बाद शहर के गंदगी वाले चिन्हित स्थानों को साफ कर जयपुर को अधिक स्वच्छ, स्वस्थ और गंदगी मुक्त बनाना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here