मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान–2026 का शुभारंभ 25 मई को

0
32
The party of 14 people who founded Jansangh is an organization of 14 crore workers: Chief Minister Bhajan Lal Sharma
The party of 14 people who founded Jansangh is an organization of 14 crore workers: Chief Minister Bhajan Lal Sharma

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दूरदर्शी नेतृत्व एवं जल संरक्षण के उनके संकल्प के अनुरूप प्रदेशभर में 25 मई (गंगा दशमी) से 05 जून (विश्व पर्यावरण दिवस) तक “वंदे गंगा” जल संरक्षण जन अभियान–2026” चलेगा। इस संबंध में मुख्यमंत्री ने जल संरक्षण को जन आंदोलन का स्वरूप देने तथा आमजन की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किए हैं।

अभियान के अंतर्गत गत वर्ष आमजन की ऐतिहासिक भागीदारी के साथ प्रदेशभर में जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण एवं जनजागरूकता से जुड़े व्यापक और दूरगामी महत्व के कार्य किए गए। अभियान के तहत लगभग 3 लाख 70 हजार कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनमें 2 करोड़ 53 लाख नागरिकों ने भागीदारी निभाई। महत्वूपर्ण बात यह रही कि महिलाओं की भागीदारी पुरूषों के मुकाबले काफी अधिक रही।

अभियान के दौरान प्रदेश में 1 लाख 2 हजार 100 स्थानों पर 2 करोड़ 47 लाख मानव दिवस श्रमदान किया गया। “हरियालो राजस्थान” अभियान के अंतर्गत लगभग 3 करोड़ 42 लाख पौधारोपण गड्ढे तैयार किए गए तथा “कर्मभूमि से मातृभूमि” योजना के तहत लगभग 4 हजार 560 रिचार्ज शाफ्ट निर्मित किए गए।

अभियान में 42 हजार 200 जल स्रोतों की साफ-सफाई, 18 हजार 900 पूर्ण कार्यों का लोकार्पण एवं अवलोकन तथा 5 हजार 600 नवीन कार्यों का शुभारंभ किया गया। स्वच्छता गतिविधियों के अंतर्गत विभिन्न कार्यालयों, अस्पतालों एवं विद्यालयों में 73 हजार 900 सफाई कार्यक्रम आयोजित किए गए तथा स्वच्छ भारत मिशन के तहत 12 हजार 222 मैजिक पिट एवं सोक पिट तैयार किए गए।

जनजागरूकता एवं जनसहभागिता को बढ़ावा देने के लिए अभियान के दौरान 9 हजार 800 कलश यात्राएं, 13 हजार 600 ग्राम सभाएं, 6 हजार चौपाल , 14 हजार 800 बैठकें एवं सेमिनार, 1 हजार 300 मीडिया कॉन्फ्रेंस एवं भ्रमण तथा 6 हजार 800 प्रभात फेरियां आयोजित की गईं।

वर्ष 2026 के अभियान के अंतर्गत सबसे पहले जिला स्तर पर 25 मई को उद्घाटन कार्यक्रम एवं 26 मई को ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त रन फॉर एनवायरमेंट, स्कूल स्तरीय प्रतियोगिताएं, जल बचाओ रैलियां, नुक्कड़ नाटक, पौधारोपण एवं श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान में जिला प्रशासन, विभिन्न विभागों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं आमजन की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here