जयपुर। राजस्थान ब्राह्मण महासभा जयपुर महानगर की ओर से भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में 23 अप्रैल को जलेबी चौक से शोभायात्रा निकाली जाएगी। निर्विघ्न आयोजन के लिए प्रथम पूज्य रिद्धि-सिद्धि के दाता भगवान श्री गणेश जी महाराज को मोती डूंगरी गणेश मंदिर में विधिवत निमंत्रण अर्पित किया गया। महामंत्री शिव कुमार भारद्वाज ने बताया कि भगवान परशुराम जी की शोभायात्रा जलेबी चौक से शाम साढ़े पांच बजे प्रारंभ होगी। शोभायात्रा छोटी चौपड़ तक निकाली जाएगी।
इस शोभायात्रा में दो दर्जन से अधिक झांकी, हाथी, घोड़े, ऊंट, बग्गियां एवं बैण्ड-बाजों के साथ विशाल लवाजमा आकर्षण का केंद्र रहेगा। महासभा के प्रदेश संरक्षक एस.डी. शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राधेश्याम जैमिनी एवं महानगर अध्यक्ष मोहन प्रकाश शर्मा ने गणेश जी महाराज की पूजा-अर्चना की।
महासभा के संरक्षक सत्यनारायण कांकर, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राधेश्याम उपाध्याय, कार्यकारी अध्यक्ष आर.डी. शर्मा, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, प्रमुख महामंत्री रोशनलाल शर्मा, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष एडवोकेट ज्योति शर्मा, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष करण शर्मा, महामंत्री मुख्यालय धर्मेंद्र शर्मा, महामंत्री कार्यालय केदारनाथ शर्मा, कार्यालय मंत्री रवि गोस्वामी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोहनलाल शर्मा, युवा अध्यक्ष करण शर्मा, पं.प्रदीप गौड़, ममता शर्मा, पूजा पाठक, प्रो. भगवान सहाय शर्मा, चेतन व्यास, के.पी. शर्मा, बंशीधर शर्मा, उपाध्यक्ष जगदीश नारायण शर्मा, हरीश शर्मा, महेश जोशी, पदम कुमार शर्मा, अमिता शर्मा, प्रो. वल्लभ शर्मा, बजरंग लाल शर्मा, रमा व्रजवासी, गायत्री शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, रामप्रसाद शर्मा, सुभाष चन्द्र शर्मा, एम.पी. शर्मा, लोकेश शर्मा, अशोक पाराशर सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।



















