महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती आज: सांस्कृतिक संध्या चंग धमाल का होगा आयोजन

0
367

जयपुर। महात्मा ज्योतिबा फुले राष्ट्रीय संस्थान द्वारा महात्मा ज्योतिबा फुले की 197वीें जयन्ती के अवसर पर सांस्कृतिक संध्या चंग धमाल (हर्षवर्धन सैनी एण्ड पार्टी) शेखावाटी कलाकारों द्वारा आयोजित किया जाएगा। महात्मा ज्योतिबा फुले राष्ट्रीय संस्थान प्रदेश अध्यक्ष अनुभव चन्देल महामंत्री पूनमचंद कच्छावाह ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दीया कुमारी उपमुख्यमंत्री राजस्थान सरकार एवं मुख्य वक्ता अविनाश गहलोत सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री राजस्थान सरकार व कार्यक्रम की अध्यक्षता रामलाल कच्छावा संरक्षक संस्थान भामाशाह एवं समाजसेवी होंगे।

विशिष्ट अतिथि रश्मि सैनी, चेयरमैन, विद्युत समिति, नगर निगम जयपुर ग्रेटर, गोपाल सैनी धावक ओलंपिक,अशोक सैनी पूर्व प्रदेश मंत्री,भाजपा,ज्ञानचंद सैनी पूर्व पार्षद नगर निगम,जयपुर ग्रेटर, बी.एल सैनी ,मालाकार पार्षद,नगर निगम,जयपुर ग्रेटर,प्रियंका अग्रवाल, पार्षद नगर निगम जयपुर ग्रेटर, किशन अजमेरा पार्षद नगर निगम जयपुर ग्रेटर, सुनिता कैलाश सैनी, सीताराम सैनी, रवि प्रकाश सैनी पार्षद नगर निगम जयपुर हेरिटेज,ओमप्रकाश कटारिया होगे।

महात्मा ज्योतिबा फुले राष्ट्रीय संस्थान प्रदेश महामंत्री पूनमचंद कच्छावाह कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण प्रदेश स्तरीय अवार्ड महात्मा ज्योतिबा फुले अवार्ड सावित्री बाई फुले अवार्ड के.एल. सैनी अवार्ड, ताराचन्द चन्देल अवार्ड जिला स्तरीय सम्मानए महात्मा ज्योतिबा फुले सम्मान .2024 सावित्रीबाई फुले सम्मान व बच्चों के लिए खेल कुद प्रतियोगिता होगा।

कार्यक्रम गुरुवार सायं 4 बजे से 10 बजे तक संस्थान परिसर विद्याधर नगर जयपुर में आयोजित होगा। कार्यक्रम का आयोजन महात्मा ज्योतिबा फुले राष्ट्रीय संस्थान समस्त पदाधिकारीगण ट्रस्टी आजीवन एवं भामाशाह सदस्य व शेखावाटी सैनी समाज संस्था के समस्त पदाधिकारीगण एवं सदस्यों द्वारा आयोजित कराया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here