साउंड रेवोल्यूशन सीजन-6 में गूंजा एकजुटता का संदेश

0
42

जयपुर। राजस्थान साउंड ओनर्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित साउंड रेवोल्यूशन सीजन-6 का सफल आयोजन हुआ। कार्यक्रम में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में साउंड व्यवसायियों, व्यापारिक सहयोगियों एवं गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। एक्सपर्ट्स ने साउंड इंडस्ट्री में हो रहे तकनीकी बदलाव, आधुनिक ऑडियो टेक्नोलॉजी, ऑडियो सॉल्यूशंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते उपयोग पर विचार साझा किए।

आयोजन में राजस्थान के साउंड व्यवसायियों को एकजुटता, आपसी सहयोग और नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया गया। एसोसिएशन पदाधिकारियों ने कहा कि आयोजन की सफलता किसी एक व्यक्ति या संस्था की नहीं, बल्कि पूरे राजस्थान के साउंड परिवार की सामूहिक उपलब्धि है।

कार्यक्रम में राजन पवार, विजेंद्र सिंह, पुनीत चोपड़ा, सिद्धार्थ चौहान, अनिल पवार, बनवारी लाल शर्मा, पवन भाटिया, हाईटेक ऑडियो सिस्टम के राजन सर, निरदोष अग्रवाल, अक्षय, एश्दीप सिंह, वरुणदीप (एलबीटी इलेक्ट्रॉनिक प्राइवेट लिमिटेड), गौरव (एनवीएस), अक्षय (डेविल ट्रस), माणिक एवं चेतन सहित अनेक सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

एसोसिएशन ने सवाईमाधोपुर साउंड एसोसिएशन का विशेष आभार जताया, जिसने आयोजन की मेजबानी की। पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे साउंड व्यवसायियों की सहभागिता ने आयोजन को भव्यता प्रदान की और आपसी भाईचारे को मजबूत किया।

एसोसिएशन ने सभी सदस्यों से संगठन को और मजबूत बनाने के लिए सुझाव, मार्गदर्शन और सहयोग जारी रखने की अपील की। पदाधिकारियों ने कहा कि सदस्यों की एकजुटता ही एसोसिएशन की सबसे बड़ी ताकत है और भविष्य में भी इसी भावना के साथ राजस्थान की साउंड इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के प्रयास जारी रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here