दिनदहाड़े सूने मकान से दो गैस सिलेंडर चोरी कर फरार हुआ बदमाश

0
46
Jewelery stolen along with cash worth lakhs of rupees from an abandoned house
Jewelery stolen along with cash worth lakhs of rupees from an abandoned house

जयपुर। सांगानेर सदर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक सूने मकान से दो घरेलू गैस सिलेंडर चोरी होने का मामला सामने आया है। स्कूटी पर आए एक बदमाश ने मकान का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गया। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश में जुटी है।

पुलिस के अनुसार वारदात गोविंदपुरा स्थित गंगा विहार कॉलोनी में रहने वाले गिर्राज प्रसाद के मकान में हुई। जहां बुधवार को गिर्राज प्रसाद घर पर ताला लगाकर नौकरी पर चले गए थे। इसी दौरान बदमाश ने सूने मकान को निशाना बनाया। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार आरोपित दोपहर स्कूटी से मकान के बाहर पहुंचा।

उसने पहले घर का ताला तोड़ा और फिर अंदर जाकर कमरे में रखे दो घरेलू गैस सिलेंडर बाहर निकाल लाया। इसके बाद कुछ देर इधर-उधर नजर दौड़ाई और दोनों सिलेंडर स्कूटी के आगे रखकर मौके से फरार हो गया। पूरी वारदात महज तीन मिनट में अंजाम दी गई।

जब गिर्राज प्रसाद देर शाम को घर लौटे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो दोनों गैस सिलेंडर गायब थे। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें आरोपी की पूरी करतूत कैद हो गई। पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here