मॉकड्रिल : राजस्थान विधानसभा के दक्षिणी—पूर्वी गेट पर संदिग्ध बैग मिलने पर मचा हड़कंप

0
178

जयपुर। राजस्थान विधानसभा के दक्षिणी—पूर्वी गेट पर सोमवार दोपहर संदिग्ध बैग मिलने पर हड़कंप मच गया। बैग से निकलते बिजली तारों को देखकर बम होने का अंदेशा जाहिर किया गया। पुलिस कंट्रोल रूम की सूचना पर पुलिस टीम सहित तमाम सिक्योरिटी एजेंसियों ने मोर्चा संभाला। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी एजेंसियों का रिस्पांस टाइम और को-ऑर्डिनेशन जांचने के लिए मॉकड्रिल कंडक्ट की गई है।

थानाधिकारी संतरा मीना ने बताया कि सोमवार की शाम को पुलिस कंट्रोल रुम को सूचना मिली कि विधानसभा के साउथ-ईस्ट गेट के पास संदिग्ध बैग रखा हुआ है। पुलिस कंट्रोल रुम ने तुरंत पुलिस सहित पुलिस अधिकारियों को विधानसभा गेट पर संदिग्ध बैग रखे होना बताया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सूचना की पुष्टि की। बैग से निकल रहे बिजली तारों को देखकर बम होने का भी अंदेशा जाहिर किया गया।

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में तुरंत बैरिकेडिंग कर रास्तों को रोका गया। आस-पास के लोगों से तुरंत क्षेत्र को खाली करवाया गया। बैग में विस्फोट होने की संभावना के चलते सिविल डिफेंस, एसडीआरएफ, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड सहित एटीएस व मेडिकल टीम भी मौके पर पहुंच गई। सभी एंजेसियों की ओर से संदिग्ध बैग को लेकर जांच की गई।

बम निरोधक दस्ते की ओर से बैग की जांच की गई। जिसके बाद संदिग्ध बैग में रखे बम को समय रहते डिफ्यूज किया गया। पुलिस डिपार्टमेंट की ओर से सभी एजेंसियों का रिस्पांस टाइम और को-ऑर्डिनेशन जांचने के लिए मॉकड्रिल कंडक्ट करने का पता चलने पर लोगों ने राहत की सांस ली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here