चिकित्सा संस्थानों में आगजनी की घटनाओं से निपटने के लिए हो रही मॉकड्रिल

0
55
Mock drills being conducted to deal with fire incidents in medical institutions.
Mock drills being conducted to deal with fire incidents in medical institutions.

जयपुर। आगजनी की घटनाओं से निपटने के लिए जिले के चिकित्सा संस्थानों में मॉकड्रिल आयोजित की जा रही हैं। मॉकड्रिल के दौरान बढ़ते तापमान में संभावित आगजनी की घटनाओं पर रोकथाम संबंधी तैयारियों का जायजा लिया जा रहा है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर द्वितीय डॉ. मनीष मित्तल ने बताया कि जिले में फायर सेफ्टी वीक का संचालन किया जा रहा है। आगामी 10 मई तक आयोजित होने वाले फायर सेफ्टी वीक के अंतर्गत चिकित्सा संस्थानों में आगजनी की घटनाओं से निपटने के लिए चिकित्सा संस्थानों पर मॉकड्रिल आयोजित की जा रही हैं।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष फायर सेफ्टी वीक की थीम “सुरक्षित विद्यालय, सुरक्षित अस्पताल एवं अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक समाज-आग की रोकथाम के लिए एकसाथ” रखी गई है। चिकित्सा संस्थानों में मॉकड्रिल के दौरान किसी भी प्रकार की दुर्घटना से निबटने के लिए आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की जा रही है। इसका उद्देध्य आगजनी की घटनाओं की जानकारी बढ़ाने, रोकथाम करने, अपेक्षित तैयारियां करने और अग्नि सुरक्षा के मानकों की पालना करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here